मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

सर्कस देखकर बाइक से लौट रहे 3 युवकों को तेज रफ्तार अर्टिगा ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जुगिलांग गांव निवासी शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप के रूप में हुई है। तीनों युवक पुरुलिया जिले के बलरामपुर स्थित छाता मेला में पनामा सर्कस देखने गए थे। सर्कस देखने के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से जुगिलांग लौट रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से पश्चिम बंगाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवम गोप और लुकास गोप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, सपन गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान तीसरे युवक की भी मौत

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सपन गोप को तत्काल पुरुलिया सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान सपन गोप ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह सड़क हादसे में जुगिलांग गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह दर्दनाक हादसा चांडिल-पुरुलिया एनएच-32 से जुड़े पुरुलिया-बोकारो मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment