मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

UP: तिलक समारोह से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 6 लोगों की मौत; 17 वर्षीय किशोर गंभीर

---Advertisement---

रांची : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के रहने वाले थे।

तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग कार से देवराज पिपरा में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

कार में फंसे लोगों को निकालने में जुटे ग्रामीण

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भलुही गांव के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40), उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

17 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर

इस हादसे में राममिलन का 17 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार-ट्रक की टक्कर कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment