मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

JTET देकर पत्नी के साथ लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, पिकअप ने दो बाइक को मारी टक्कर

---Advertisement---

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में सड़क हादसे में एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अशरफ अली के रूप में हुई है। वह रविवार को अपनी पत्नी जाह्नवी खातून के साथ झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशरफ अली और उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने अशरफ अली को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, अशरफ अली और उनकी पत्नी रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में JTET की परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से बराकर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

भागने के दौरान दूसरे बाइक सवार को भी मारी टक्कर

पहली बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और कमर में चोटें आई हैं।स्थानीय लोगों ने उन्हें भी SNMMCH में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक ही पिकअप की टक्कर से हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment