मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

छठ पूजा को लेकर धुर्वा डैम में NDRF अलर्ट, जवानों ने किया फ्लैग मार्च; संवेदनशील घाटों का लिया जायजा

---Advertisement---
  • छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए NDRF ने धुर्वा डैम में चलाया रूट मार्च, गहरे पानी और जोखिम वाले स्थानों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम अलर्ट मोड में है। मंगलवार सुबह NDRF के जवानों ने धुर्वा डैम पहुंचकर जलाशय और आसपास के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों ने फ्लैग मार्च और रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गहरे पानी और संवेदनशील स्थानों की हुई पहचान

छठ पूजा के दौरान अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाशयों, तालाबों और नदी घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ बढ़ने, फिसलन और गहरे पानी में जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए NDRF की टीम ने धुर्वा डैम परिसर में संभावित जोखिम वाले स्थानों का निरीक्षण किया। जवानों ने जलाशय के गहरे हिस्सों और संवेदनशील स्थानों की पहचान की। साथ ही आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस अभियान का उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से छठ पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। लोगों को गहरे पानी में जाने से बचने और केवल चिह्नित एवं सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य देने की सलाह दी गई है। प्रशासन और NDRF की कोशिश है कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कर सकें।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा का 13 से 20 नवंबर तक कार्यक्रम, उलिहातू से कोकर तक निकलेगी 65 KM की पदयात्रा

जमशेदपुर में बेकाबू कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; महिला चालक फरार

Leave a Comment