मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

---Advertisement---

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट एन्स इंटरमीडिएट कॉलेज की 118 छात्राओं को भारतीय संसद को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। कॉलेज की छात्राओं, 17 शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों के दल ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च विधायी संस्थान को करीब से देखा और संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा विधायी कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की।

संजय सेठ की पहल पर मिला संसद भ्रमण का अवसर

कॉलेज का यह दल दस दिवसीय शैक्षणिक यात्रा पर निकला है। इस दौरान छात्राएं कुल्लू-मनाली और दिल्ली का भ्रमण कर रही हैं। कॉलेज प्रबंधन ने संसद भवन देखने की इच्छा जताते हुए रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से आग्रह किया था। कॉलेज के इस अनुरोध पर संजय सेठ की पहल से छात्राओं के लिए संसद भवन भ्रमण की व्यवस्था की गई। नई दिल्ली में छात्राओं को लोकसभा, राज्यसभा और केंद्रीय कक्ष (सेंट्रल हॉल) समेत संसद भवन के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों का अवलोकन कराया गया।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को समझा

संसद भवन के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने देश की संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक विरासत और विधायी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संसद की ऐतिहासिक और संवैधानिक महत्ता को समझा। इस शैक्षणिक अनुभव के माध्यम से छात्राओं को किताबों में पढ़े गए लोकतांत्रिक संस्थानों और संसदीय व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला।

बेटियां देश का भविष्य हैं: संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने छात्राओं के इस शैक्षणिक भ्रमण पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी और देश की बेटियों को संवैधानिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अनूठा अवसर है। उन्होंने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और उनका जागरूक होना समृद्ध भारत के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद भवन का यह अनुभव छात्राओं को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।

कॉलेज प्रबंधन ने अनुभव को बताया प्रेरणादायक

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर मेरी टोप्पो, रांची प्रोविंस की प्रोविंशियल सिस्टर सुजाता कुजूर और कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन ने संसद भवन के इस शैक्षणिक भ्रमण को छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव बताया। इस यात्रा से छात्राओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक संस्थाओं और संसदीय परंपराओं को समझने का व्यावहारिक अवसर मिला।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा का 13 से 20 नवंबर तक कार्यक्रम, उलिहातू से कोकर तक निकलेगी 65 KM की पदयात्रा

जमशेदपुर में बेकाबू कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; महिला चालक फरार

DVC चेयरमैन राजेश पांडेय 12 नवंबर को पहुंचेंगे बोकारो थर्मल, पदभार संभालने के बाद पहली बार करेंगे प्लांट का निरीक्षण

Leave a Comment