मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

जमशेदपुर में बेकाबू कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; महिला चालक फरार

---Advertisement---

रांची : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में आठ स्कूली बच्चे घायल हो गए। टेल्को रिंग रोड के पास तेज रफ्तार कार ने बच्चों को स्कूल ले जा रहे पैसेंजर ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चला रही महिला मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक, कार संख्या JH05DJ 3955 को एक महिला चला रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बच्चों से भरे ऑटो (JH05Z 3841) से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला और साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो में सवार सभी आठ बच्चे टेल्को स्थित गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त ऑटो से सभी घायल बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। बच्चों के घायल होने की सूचना से परिजन काफी परेशान नजर आए। अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ जुट गई।

टक्कर के बाद कार छोड़कर फरार हुई महिला चालक

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो को टक्कर मारने के बाद महिला चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर टेल्को थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही फरार महिला चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद इलाके में स्कूली बच्चों की सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने फरार कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल बच्चों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन जनरेटर ट्रॉली से टकराई, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

बोकारो थर्मल में सड़क हादसा: कोयला लदी बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

Leave a Comment