मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

---Advertisement---

रांची : झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित सरकारी आवास को अब आईपीएस अधिकारी क्रांति कुमार गड़िदेसी के नाम आवंटित कर दिया गया है। एचईसी परिसर स्थित आवास संख्या F-44 को नया आवंटी मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है। अंबा प्रसाद इस सरकारी आवास में विधायक रहने के दौरान करीब सात वर्षों तक रही थीं। हाल ही में प्रशासन ने आवास खाली कराकर उसे सील कर दिया था। इस कार्रवाई को लेकर अंबा प्रसाद ने सवाल उठाए थे और पक्षपात का आरोप लगाया था।

प्रशासन ने खाली कराकर सील किया था आवास

जानकारी के अनुसार, एचईसी परिसर स्थित आवास संख्या F-44 में अंबा प्रसाद लंबे समय से रह रही थीं। हाल ही में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आवास खाली कराया और उसे सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अंबा प्रसाद ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि आसपास अन्य पूर्व विधायकों के भी सरकारी आवास हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ की गई।

आवास खाली कराने के विरोध में धरने पर बैठी थीं अंबा प्रसाद

सरकारी आवास खाली कराए जाने के विरोध में अंबा प्रसाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठी थीं। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे पक्षपातपूर्ण बताया था। अब इसी आवास को आईपीएस अधिकारी क्रांति कुमार गड़िदेसी के नाम आवंटित किए जाने के बाद विवाद ने फिर से तूल पकड़ लिया है। फिलहाल इस नए आवंटन को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा का 13 से 20 नवंबर तक कार्यक्रम, उलिहातू से कोकर तक निकलेगी 65 KM की पदयात्रा

जमशेदपुर में बेकाबू कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; महिला चालक फरार

DVC चेयरमैन राजेश पांडेय 12 नवंबर को पहुंचेंगे बोकारो थर्मल, पदभार संभालने के बाद पहली बार करेंगे प्लांट का निरीक्षण

Leave a Comment