मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

छठ पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, रांची होकर चलेगी गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल

---Advertisement---
  • 13 और 20 नवंबर को गोंदिया से पटना के लिए होगा परिचालन, वापसी में 14 और 21 नवंबर को पटना से खुलेगी ट्रेन; रांची, हटिया, बोकारो और धनबाद में भी ठहराव

रांची : छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया और पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08895/08896 गोंदिया-पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल का परिचालन रांची होकर किया जाएगा। इससे झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन दोनों दिशाओं में निर्धारित तिथियों पर चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें एसी 2-टियर का एक, एसी 3-टियर के तीन, स्लीपर श्रेणी के 10, सामान्य श्रेणी के चार और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं।

गोंदिया से पटना जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 13 और 20 नवंबर 2026 को शुक्रवार के दिन गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। शनिवार को रांची पहुंचने के बाद यह विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों का समय इस प्रकार है:

स्टेशनआगमनप्रस्थान
गोंदिया—12:30 बजे
रायपुर15:3515:40
राउरकेला23:0523:15
हटिया02:1002:15
रांची02:3002:40
मूरी03:4303:45
बोकारो स्टील सिटी05:0505:10
धनबाद07:0507:10
जसीडीह10:4310:45
किउल13:0513:07
पटना16:30—

पटना से गोंदिया जाने वाली ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर 2026 को शनिवार की शाम 6:10 बजे पटना से रवाना होगी। ट्रेन रविवार को रांची और हटिया पहुंचेगी। इसके बाद राउरकेला और रायपुर होते हुए सोमवार तड़के 3 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

वापसी में प्रमुख स्टेशनों का समय:

स्टेशनआगमनप्रस्थान
पटना—18:10 बजे
किउल20:4520:47
जसीडीह23:0823:10
धनबाद02:3502:40
बोकारो स्टील सिटी05:0505:10
मूरी06:3006:32
रांची08:0508:15
हटिया08:3008:35
राउरकेला11:4011:48
रायपुर21:5021:55
गोंदिया03:00 (सोमवार)—

इन यात्रियों को मिलेगी राहत

छठ पर्व के दौरान बिहार और झारखंड के बीच यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल के परिचालन से रांची, हटिया, मूरी, बोकारो और धनबाद समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर ट्रेन की स्थिति और उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन जनरेटर ट्रॉली से टकराई, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा का 13 से 20 नवंबर तक कार्यक्रम, उलिहातू से कोकर तक निकलेगी 65 KM की पदयात्रा

Leave a Comment