मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल हुए CM हेमंत और कल्पना सोरेन, राहुल गांधी से भी की मुलाकात

---Advertisement---

नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने नई दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उनकी सोनिया गांधी से आत्मीय मुलाकात हुई और विभिन्न विषयों पर बातचीत भी हुई।

सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होने और सोनिया गांधी से मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में सोनिया गांधी के संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ आत्मीय संवाद भी हुआ।

सोनिया गांधी के अनुभवों और संघर्षों को जान सकेंगे पाठक

हेमंत सोरेन ने पुस्तक को लेकर कहा कि इसके माध्यम से पाठकों को सोनिया गांधी के जीवन के अनुभवों, संघर्षों और विचारों को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा हो रही है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment