- बृंदामाल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन की कनेक्टिविटी के लिए होगा विकास कार्य, 21 से 26 दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
रांची : दिसंबर महीने में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway) के अंतर्गत बृंदामाल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन की कनेक्टिविटी से जुड़े विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसका असर झारखंड और ओडिशा के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन दिसंबर में तीन दिनों तक बंद रहेगा। वहीं, झारसुगुड़ा-संबलपुर रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेनें भी लगातार पांच दिनों तक रद्द रहेंगी।
इन तारीखों पर रद्द रहेगी राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 21, 24 और 26 दिसंबर 2026 को रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से राउरकेला, झारसुगुड़ा और पुरी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
झारसुगुड़ा-संबलपुर MEMU भी पांच दिन नहीं चलेगी
विकास कार्यों के कारण झारसुगुड़ा-संबलपुर रेलखंड पर चलने वाली चार मेमू ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें 22 दिसंबर से 26 दिसंबर 2026 तक रद्द रहेंगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनों में शामिल हैं:
- 68031: झारसुगुड़ा-संबलपुर MEMU
- 68033: झारसुगुड़ा-संबलपुर MEMU
- 68032: संबलपुर-झारसुगुड़ा MEMU
- 68034: संबलपुर-झारसुगुड़ा MEMU
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर प्राप्त कर लें। इससे अंतिम समय में होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।







