मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची के सुखदेवनगर में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी वारदात

---Advertisement---
  • पैसों के लेनदेन के विवाद में इंद्रपुरी रोड नंबर-1 पर हुई फायरिंग, छोटू महतो उर्फ मिथिलेश ने तोड़ा दम; पुलिस की कार्यशैली पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

रांची : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में बुधवार देर रात घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।

मारपीट के बाद घर में घुसकर चलाई गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हथियारबंद लोग विकास महतो के आवास पर पहुंचे थे। घर के बाहर मारपीट शुरू होने पर मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर विरोध किया। इसके बाद हमलावरों को पीछे हटना पड़ा। बताया जा रहा है कि तनाव बढ़ने पर विकास महतो अपने भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर की चहारदीवारी के अंदर चले गए। इसी दौरान आरोप है कि एक हमलावर पिस्टल लेकर घर में दाखिल हुआ और गोली चला दी। गोली लगने से मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि विवाद और मारपीट की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर पहुंचती, तो संभवतः वारदात को रोका जा सकता था। हालांकि, पुलिस के देर से पहुंचने के आरोपों और घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। गौरतलब है कि रांची में दो दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार सामने आ रही वारदातों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment