मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

धनबाद में बाइक को 2 KM तक घसीटती रही स्कॉर्पियो, चिंगारी से लगी आग में दोनों वाहन जलकर खाक

---Advertisement---

धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय बाइक को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। सड़क पर घर्षण से निकली चिंगारियों के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते स्कॉर्पियो और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं।

शिव सौरन चौक के पास हुई टक्कर, बाइक को घसीटता रहा चालक

जानकारी के अनुसार, घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के शिव सौरन चौक के पास हुई। बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई। इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को नीचे दबाए हुए मेमको मोड़ की ओर बढ़ता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो करीब दो किलोमीटर तक बाइक को सड़क पर घसीटती रही। इस दौरान सड़क से लगातार रगड़ खाने के कारण चिंगारियां निकलती रहीं।

चिंगारियों से स्कॉर्पियो में लगी आग, चालक मौके से फरार

बाइक के घिसटने से निकली चिंगारियों और घर्षण के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग ने बाइक के साथ स्कॉर्पियो को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि चालक जलती हुई गाड़ी को लेकर समाहरणालय के पास स्थित विज्ञान विहार कॉलोनी तक पहुंच गया। इसी बीच पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

बाइक पर सवार थे तीन युवक, दो घायल

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बाइक पर तीन युवक सवार थे। वे धनबाद से टुंडी स्थित अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद मची अफरातफरी में दो युवक घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक मौके से भाग निकला। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और स्कॉर्पियो में सवार लोगों की पहचान सामने आना बाकी है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment