मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची के नामकुम में चोरों का आतंक, गृह सचिव के बॉडीगार्ड और कोर्ट मुंशी के घर चोरी का अब तक खुलासा नहीं

---Advertisement---
  • छठ मनाने गांव गए थे दोनों पीड़ित, चोरों ने घर का ताला तोड़ नकदी और लाखों के जेवरात किए पार; कई दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने राज्य के गृह सचिव के बॉडीगार्ड और सिविल कोर्ट में कार्यरत एक मुंशी के घर को भी निशाना बना लिया। दोनों घटनाओं को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक चोरों का पता नहीं लगा सकी है। चोरी गए सामान की बरामदगी भी नहीं हुई है।

छठ मनाने गांव गए थे दोनों पीड़ित, चोरों ने घरों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, गृह सचिव के बॉडीगार्ड अजय और सिविल कोर्ट के मुंशी संतोष छठ पर्व मनाने अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घरों को निशाना बनाया। पहली घटना में चोरों ने बॉडीगार्ड अजय के घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने सिविल कोर्ट में कार्यरत मुंशी संतोष के आवास में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनके घर से भी नकदी और कीमती सामान गायब कर दिए गए। दोनों पीड़ितों ने नामकुम थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही थी, लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चोरी गए सामान की बरामदगी भी नहीं हुई है।

रात्रि गश्ती पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नामकुम इलाके के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रात की पुलिस गश्ती प्रभावी नहीं है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब पुलिसकर्मियों और न्यायालय से जुड़े कर्मचारियों के घर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? फिलहाल दोनों चोरी के मामलों का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment