मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

CM हेमंत सोरेन ने चतरा NTPC हादसे पर जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को राहत के आदेश

---Advertisement---

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा के टंडवा स्थित एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि चतरा स्थित एनटीपीसी में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत दुखद है। हादसे से प्रभावित लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

अधिकारियों को बेहतर इलाज और सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल मिलने की कामना की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

कन्वेयर बेल्ट पर काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बुधवार को चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट में कन्वेयर बेल्ट पर काम करने के दौरान हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारी करीब 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी में हादसे में 5 कर्मचारियों की मौत की सूचना सामने आई है, जबकि कई अन्य कर्मचारियों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासन या एनटीपीसी की ओर से की जानी बाकी है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment