मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

---Advertisement---

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पीएंडएम मॉल के पास बिष्टुपुर-आदित्यपुर गोलचक्कर के समीप स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे CNG ऑटो में अचानक आग लग गई। वाहन से धुआं और आग की लपटें निकलती देख चालक ने तुरंत ऑटो रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ ही देर में आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन में रखे बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और कॉपियां जलकर राख हो गईं।

स्कूल जाते समय ऑटो में लगी आग

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ऑटो में आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया और सभी बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गोलचक्कर के पास कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

CNG किट या वायरिंग में खराबी से आग लगने की आशंका

फिलहाल ऑटो में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि CNG किट या वाहन की इलेक्ट्रिकल वायरिंग में तकनीकी खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यदि थोड़ी भी देर होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमला, मां और बहनों के साथ युवती ने की मारपीट; TMH में भर्ती

जमशेदपुर में मलेरिया-पीलिया से 4 साल के सबर बच्चे की मौत, 2 मासूमों की हालत गंभीर

जमशेदपुर में धर्मेंद्र सोनकर ने छठ व्रतियों के बीच बांटे चूल्हे और साड़ियां, हर साल जारी रहेगा सेवा अभियान

जमशेदपुर सूर्य मंदिर में छठ की तैयारी पूरी, रघुवर दास ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; रविवार से खुलेंगे घाट

जमशेदपुर के विकास को लेकर टाटा स्टील प्रबंधन से मिले कुणाल षाड़ंगी, ट्रैफिक, एयरपोर्ट और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

जमशेदपुर में 8 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, चॉकलेट-चिप्स का लालच देकर ले गया मुंहबोला मामा

Leave a Comment