मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक ललित नवी हेंब्रम की पहली पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

---Advertisement---

रांची : एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय ललित नवी हेंब्रम की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्वर्गीय ललित नवी हेंब्रम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी स्मृति को नमन किया। सभा में वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, दूरदर्शी सोच और समाज के प्रति समर्पण को याद किया।

शिक्षा और संस्कारों की मिसाल थे ललित नवी हेंब्रम

विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय ललित नवी हेंब्रम का जीवन शिक्षा और संस्कारों की ऐसी मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्थापक ने जिन आदर्शों और उद्देश्यों के साथ विद्यालय की नींव रखी थी, उन्हें आगे बढ़ाकर संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विद्यालय परिवार ने लिया संकल्प

श्रद्धांजलि सभा में स्कूल के सेक्रेटरी अनुज हेंब्रम, डायरेक्टर कुणाल कश्यप, उपप्राचार्य विकास भार्गव और सुलोचना हेंब्रम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने स्वर्गीय हेंब्रम के बताए मार्ग पर चलने और विद्यालय की गरिमा एवं उनके आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment