मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

हजारीबाग में रित्विक कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

---Advertisement---
  • केरेडारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत, सोशल मीडिया पर कथित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गैंग ने दी धमकी

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराधियों ने एक बार फिर रित्विक कंपनी को निशाना बनाया है। केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित कंपनी के गेट पर बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस बीच राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर कथित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा, कंपनी को दी धमकी

सोशल मीडिया पर जारी कथित प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि रित्विक कंपनी के गेट पर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। विज्ञप्ति में राहुल दुबे के अलावा अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला का नाम भी दर्ज है। कथित विज्ञप्ति में शक्ति सर नाम के व्यक्ति को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो इसके लिए वही जिम्मेदार होंगे। साथ ही अगली बार और गंभीर वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर जारी दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

2023 में कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की हुई थी हत्या

रित्विक कंपनी पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। 9 मई 2023 को बाइक सवार अपराधियों ने कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद कुमार बाबू की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में शरद कुमार बाबू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके बॉडीगार्ड राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस की जांच में इस हत्याकांड में अमन साहू और मयंक सिंह गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी।

ATS ने मयंक सिंह से की थी पूछताछ

इस मामले में सितंबर 2025 में एटीएस ने मयंक सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। वहीं, हजारीबाग पुलिस ने वारदात की रेकी करने, शूटरों को मदद पहुंचाने और हमले को अंजाम देने के आरोप में गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार आरोपियों में रामचंद्र सोनी उर्फ रामा सोनी, मो. जाहिद अंसारी, जयमंगल मिश्रा, संदीप कुमार गुप्ता, करण कुमार और मनोज राणा समेत अन्य लोग शामिल थे। फिलहाल रित्विक कंपनी के गेट पर हुई ताजा फायरिंग के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। गोलीबारी के पीछे की वजह और कथित गैंग की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment