मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले की आरोपी काजल कुमारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

---Advertisement---
  • करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी मामले में न्यायिक हिरासत में थीं काजल, झारखंड हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती

हजारीबाग : हजारीबाग ट्रेजरी से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित फर्जी निकासी घोटाले में आरोपी काजल कुमारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए रिहाई का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वाराले की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान काजल कुमारी की ओर से पेश बचाव पक्ष के वकीलों और सीआईडी की ओर से रखी गई दलीलों को सुना गया। दोनों पक्षों की बातों पर विचार करने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत देने का निर्देश दिया।

करोड़ों की फर्जी निकासी मामले में हुई थी गिरफ्तारी

हजारीबाग ट्रेजरी से वेतन मद में करोड़ों रुपये की कथित फर्जी निकासी के मामले में काजल कुमारी को आरोपी बनाया गया था। वित्तीय अनियमितता के इस मामले की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (CID) कर रहा है। जांच के दौरान सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थीं।

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं

जमानत के लिए काजल कुमारी ने पहले निचली अदालत का रुख किया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए काजल कुमारी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की थी। अब शीर्ष अदालत से जमानत मिलने के बाद उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment