मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

रांची में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस अलर्ट, कुटे मैदान में बैरिकेडिंग और वाटर कैनन तैनात

---Advertisement---
  • विभिन्न जिलों से राजधानी पहुंच रहे संगठनों के कार्यकर्ता; विधानसभा के सामने प्रदर्शन की योजना को देखते हुए पुराना विधानसभा और प्रमुख रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

रांची : राज्य के विभिन्न जिलों से अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के राजधानी पहुंचने की सूचना के बाद रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र स्थित कुटे मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख चौक-चौराहों और रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रशासन का उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान तक सीमित रखना और विधानसभा परिसर की ओर बढ़ने से रोकना है।

पुराना विधानसभा और प्रमुख रास्तों पर पुलिस की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, जिला पुलिस के जवानों और यातायात पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर कुटे मैदान में एकत्रित हो रहे हैं। यहां से विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की उनकी योजना है। इसे देखते हुए पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है। अलग-अलग जिलों से रांची पहुंचने वाले प्रदर्शनकारियों को पुराना विधानसभा और निर्धारित बैरिकेडिंग पॉइंट्स के पास ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह से बसों और ट्रेनों से रांची पहुंच रहे प्रदर्शनकारी

बुधवार सुबह से ही राज्य के दूरदराज के इलाकों से लोग ट्रेन और बसों के जरिए रांची पहुंचने लगे। कई समूहों ने बसों और अन्य वाहनों से कुटे मैदान की ओर बढ़ने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए विभिन्न चेकपॉइंट्स पर उन्हें रोक दिया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं, वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची स्टेशन पर अब इशारों में समझ सकेंगे ट्रेनों की घोषणा, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी सुविधा

चक्रवात ‘अकवान’ से फसल बर्बाद हुई तो 72 घंटे में दें सूचना, किसानों से दीपिका पांडेय सिंह की अपील

रांची स्टेशन पर ट्रेन के जनरल कोच से 52 बोतल शराब जब्त, कीमत 18,400 रुपये

रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर से हटाया गया अतिक्रमण, अब बनेगी आधुनिक दोपहिया पार्किंग

झारखंड में RSS का नया संगठनात्मक ढांचा, चैत्र नवरात्र से ‘प्रांत’ की जगह होगा ‘प्रदेश’; 3 संभागों में बंटेंगे 24 जिले

कार्तिक पूर्णिमा पर रांची के स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इक्कीसी महादेव मंदिर में लगी लंबी कतार

Leave a Comment