मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

रांची स्टेशन पर ट्रेन के जनरल कोच से 52 बोतल शराब जब्त, कीमत 18,400 रुपये

---Advertisement---

रांची : रेलवे के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन के जनरल कोच से 52 बोतल शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 16.200 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 18,400 रुपये है। यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत की गई।

ट्रेन के जनरल कोच में मिला लावारिस बैग

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर की रात RPF फ्लाइंग टीम रांची और RPF पोस्ट रांची की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान रात करीब 10:15 बजे ट्रेन संख्या 18622 एक्सप्रेस के जनरल कोच की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाथरूम के पास एक काला बैग लावारिस हालत में मिला। RPF जवानों ने कोच में मौजूद यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद संदेह के आधार पर बैग की जांच की गई। तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग ब्रांड की 52 बोतल शराब बरामद हुई। जब्त शराब में ब्लेंडर्स प्राइड की 750 एमएल वाली 12 बोतलें और मैकडॉवेल्स डबल ओक बैरल की 180 एमएल वाली 40 बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 16.200 लीटर और अनुमानित बाजार कीमत करीब 18,400 रुपये बताई गई है।

उत्पाद विभाग को सौंपी जाएगी जब्त शराब

कार्रवाई के दौरान RPF फ्लाइंग टीम के एसआई रवि शेखर ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शराब और काले बैग को जब्त कर लिया। इसके बाद जब्त सामग्री को RPF पोस्ट रांची लाया गया। अधिकारियों के अनुसार, 24 नवंबर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शराब को उत्पाद विभाग, रांची के हवाले किया जाएगा।

अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए जारी है अभियान

मंडल सुरक्षा आयुक्त रांची आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। RPF की इस कार्रवाई का उद्देश्य रेलवे परिसर में गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चक्रवात ‘अकवान’ से फसल बर्बाद हुई तो 72 घंटे में दें सूचना, किसानों से दीपिका पांडेय सिंह की अपील

रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर से हटाया गया अतिक्रमण, अब बनेगी आधुनिक दोपहिया पार्किंग

झारखंड में RSS का नया संगठनात्मक ढांचा, चैत्र नवरात्र से ‘प्रांत’ की जगह होगा ‘प्रदेश’; 3 संभागों में बंटेंगे 24 जिले

कार्तिक पूर्णिमा पर रांची के स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इक्कीसी महादेव मंदिर में लगी लंबी कतार

सिमडेगा में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा; हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग

रांची समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र; सुबह 7:02 बजे हिली धरती

Leave a Comment