मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

सरायकेला में मुर्गों से लदा पिकअप पलटा, मुर्गे लूटने को लेकर मची होड़; विरोध करने पर कर्मचारियों से मारपीट

---Advertisement---

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। सरायकेला थाना क्षेत्र के काला डूंगरी मोड़ पर मुर्गों से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदे मुर्गों को निकालने की होड़ मच गई। इस दौरान विरोध करने पर पिकअप के मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन नंगटासाई से चमारू होते हुए सरायकेला की ओर जा रहा था। इसी दौरान काला डूंगरी मोड़ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क पर पलट गया।

वाहन पलटते ही मुर्गे निकालने लगे लोग

दुर्घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। इसी बीच कुछ लोग पलटे हुए वाहन से मुर्गे निकालने लगे। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर लोगों को डराते-धमकाते हुए पिकअप की जाली तोड़कर मुर्गे निकालने लगे।

विरोध करने पर मैनेजर और कर्मचारियों से मारपीट

वाहन के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने जब मुर्गे निकालने का विरोध किया, तो युवकों और कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़कर हाथापाई और मारपीट में बदल गया। घटना के कारण घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी अफरा-तफरी मची रही।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद थाना प्रभारी विनय कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और मारपीट में शामिल बताए जा रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment