मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर से हटाया गया अतिक्रमण, अब बनेगी आधुनिक दोपहिया पार्किंग

---Advertisement---

रांची : रांची रेलवे स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को ऑपरेशन ‘भूमि’ के तहत स्टेशन के दक्षिणी छोर स्थित रेल परिसर से 522.90 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद खाली हुई जमीन पर दोपहिया वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग बनाई जाएगी।

पांच घंटे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 21 मीटर गुणा 24.90 मीटर क्षेत्रफल की जमीन खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई सहायक सुरक्षा आयुक्त (ASC/RPF/Ranchi) की निगरानी में संपन्न हुई।

आरपीएफ और स्थानीय पुलिस रही तैनात

अतिक्रमण हटाने के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF), एसआईबी, सीआईबी, स्थानीय चुटिया थाना पुलिस, निर्माण विभाग और स्टेशन प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मंदिर समिति के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई कार्रवाई

रेलवे परिसर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मंदिर समिति के सदस्यों ने भी अभियान में सकारात्मक सहयोग किया। उनके सहयोग और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण अतिक्रमण हटाने की पूरी कार्रवाई बिना किसी विरोध या तनाव के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

यात्रियों को मिलेगी दोपहिया पार्किंग की सुविधा

अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर रेलवे प्रशासन अब पुनर्विकास योजना के तहत आधुनिक और व्यवस्थित दोपहिया पार्किंग विकसित करेगा। इससे रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को अपने वाहनों की पार्किंग के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही स्टेशन परिसर में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने में भी मदद मिलेगी। रेलवे प्रशासन की इस पहल को रांची रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में RSS का नया संगठनात्मक ढांचा, चैत्र नवरात्र से ‘प्रांत’ की जगह होगा ‘प्रदेश’; 3 संभागों में बंटेंगे 24 जिले

कार्तिक पूर्णिमा पर रांची के स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इक्कीसी महादेव मंदिर में लगी लंबी कतार

सिमडेगा में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा; हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग

रांची समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र; सुबह 7:02 बजे हिली धरती

ग्रामीण कार्य विभाग में अधिकारियों की नई जिम्मेदारी, दीपक सहाय बने रांची के अधीक्षण अभियंता

JMM News: झामुमो की 4 जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब; संगठन विस्तार पर केंद्रीय समिति सख्त

Leave a Comment