मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

पलामू में अपराध समीक्षा बैठक, 2025 से पहले के लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश

---Advertisement---

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रशांत कुमार ने की। इसमें अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

2025 से पहले के लंबित मामलों की विशेष समीक्षा

बैठक में वर्ष 2025 से पहले दर्ज लंबित कांडों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। SDPO प्रशांत कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को इन मामलों का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक मामले में निर्धारित समयसीमा के भीतर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती, सूचना तंत्र को मजबूत करने और आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

अवैध अफीम की खेती पर रहेगी विशेष नजर

अनुमंडल क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की रोकथाम और उन्मूलन को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। संभावित क्षेत्रों की पहचान करने, स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय रखने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने पर चर्चा हुई।

GANDIVA प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का प्रशिक्षण

बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को NATGRID के GANDIVA प्लेटफॉर्म के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके जरिए तकनीकी संसाधनों और डेटा आधारित विश्लेषण की मदद से अनुसंधान को अधिक प्रभावी और सटीक बनाने की जानकारी दी गई। अंत में सभी अधिकारियों को जवाबदेही, तत्परता और पेशेवर दक्षता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment