मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

मेदिनीनगर में नरदेश्वर सिंह की 115वीं जयंती मनाई गई, जनसेवा और योगदान को किया याद

---Advertisement---
  • निगम के बगीचे में आयोजित कार्यक्रम में जुटे गणमान्य लोग; पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने नरू बाबू को बताया ईमानदारी और सामाजिक समर्पण की मिसाल

पलामू : मेदिनीनगर शहर स्थित नगर निगम के बगीचे में नरदेश्वर सिंह उर्फ नरू बाबू की 115वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें याद करते हुए समाज और आम लोगों के लिए किए गए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प जताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नरू बाबू जनसेवा, ईमानदारी और सामाजिक समर्पण के प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनके कार्यों और विचारों को आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं।

नरू बाबू के आदर्शों पर चलेंगे उनके पौत्र सूर्यांश सिंह

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नरदेश्वर सिंह के पौत्र सूर्यांश सिंह भी अपने परदादा के बताए रास्ते पर चलकर लोगों के सुख-दुख में शामिल होंगे। वे नरू बाबू की सोच और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए जनता के बीच सक्रिय रहेंगे और हर परिस्थिति में लोगों का सहयोग करेंगे।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

जयंती समारोह में सुरेंद्र सिंह, सूर्यांश सिंह, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह उर्फ लंगटू सिंह, अनिल सिंह, आकाश कुमार, अजय सिंह, टोनो सिंह, जितेंद्र सिंह, छोटू खान और केके सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने नरू बाबू के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment