मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

चक्रधरपुर में थाना के पास अंग्रेजी शराब दुकान में लाखों की चोरी, चोर ले गए करीब 20 पेटी शराब

---Advertisement---
  • सोनुवा थाना से कुछ कदमों की दूरी पर मुख्य सड़क स्थित दुकान को बनाया निशाना; नकाबपोश चोरों ने ताला काटकर उड़ाई करीब 2 लाख रुपये की शराब, CCTV में कैद हुई वारदात

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना के समीप मुख्य सड़क पर स्थित लाइसेंसी अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। नकाबपोश चोर दुकान का ताला काटकर करीब 20 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर फरार हो गए। चोरी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना रविवार देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अधिक कीमत वाली शराब की बोतलों को चोरी किया। वारदात के दौरान शराब की कई बोतलें दुकान के बाहर बिखरी हुई मिलीं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुकान में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। जांच के बाद चोरी गई शराब की वास्तविक मात्रा और उसकी कीमत स्पष्ट हो सकेगी।

थाना के पास चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सोनुवा थाना से महज कुछ कदमों की दूरी पर चोरी की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्य सड़क पर स्थित दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर चर्चा है कि जब थाना के इतने करीब दुकान सुरक्षित नहीं है, तो अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment