मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

चाईबासा समाहरणालय की सामान्य शाखा का DC मनीष कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच की

---Advertisement---

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन और महत्वपूर्ण अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने शाखा में कार्यरत सभी कर्मियों से बातचीत कर उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सामान्य शाखा में स्वीकृति संबंधी कार्यों, जारी आदेशों, सूचनाओं और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने दस्तावेजों के रखरखाव और कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया की बिंदुवार समीक्षा की।

चौकीदार नियुक्ति और NCORD की पंजियों का लिया जायजा

DC मनीष कुमार ने चौकीदार नियुक्ति से संबंधित पंजी, NCORD से जुड़े जांच प्रतिवेदन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की। उन्होंने अभिलेखों की अद्यतन स्थिति और उनके नियमित संधारण की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया।

पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर

उपायुक्त ने कार्यालयीन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बनाए रखना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी उप समाहर्ता, सामान्य शाखा सहित शाखा के सभी संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment