मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

जन्मदिन के दिन 20 वर्षीय दीपिका पूर्ति की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

---Advertisement---

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। मंझारी थाना क्षेत्र के तांतनगर ओपी अंतर्गत चिरुबासा, मरंगसाई गांव में 20 वर्षीय दीपिका पूर्ति का शव सोमवार को उनके घर में मिला। बताया जा रहा है कि जिस दिन दीपिका की मौत हुई, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। दीपिका तीन बच्चों की मां थीं। उनके पति सेलाई पूर्ति के अनुसार, जन्मदिन के अवसर पर दीपिका ने घर के सभी सदस्यों के लिए पकवान बनाए थे। परिवार के लोग मेला घूमने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सेलाई ने अपने एक दोस्त के पैसे बैंक से निकालने के लिए दीपिका से स्कूटी की चाबी मांगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

घर लौटने पर मिला शव

सेलाई पूर्ति ने बताया कि विवाद के बाद वह घर से बाहर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वापस लौटे, तो घर के अंदर दीपिका का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हालांकि, दीपिका की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment