मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

गिरिडीह में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर ससुर और बहू की टांगी से हत्या

---Advertisement---

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित सुंडीटोला में अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग ससुर और उनकी बहू की टांगी से हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सुकर मंडल और 30 वर्षीय शीला मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर सुकर मंडल और उनकी बहू शीला मंडल पर टांगी से हमला किया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूरत में काम करता है शीला का पति

बताया जाता है कि शीला मंडल का पति जितेंद्र मंडल गुजरात के सूरत में काम करता है। शीला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हत्या होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पचंबा थाना की पुलिस दोहरे हत्याकांड की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment