मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर रांची के स्वर्णरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इक्कीसी महादेव मंदिर में लगी लंबी कतार

---Advertisement---

रांची : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी रांची के चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग नदी तट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्वर्णरेखा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट पर सुबह से ही भक्तों की चहल-पहल बनी रही।

स्वर्णरेखा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार नदी में स्नान किया। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर दान-पुण्य किया। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में लोग स्वर्णरेखा नदी के तट पर पहुंचे।

इक्कीसी महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी कतार

नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने चुटिया स्थित ऐतिहासिक इक्कीसी महादेव मंदिर का रुख किया। मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में लगातार बजते घंटे और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर स्वर्णरेखा नदी घाट और आसपास के चुटिया इलाके में सुबह से ही धार्मिक उत्साह देखने को मिला। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। लोगों ने स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर पर्व मनाया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पूजा समितियों की ओर से सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए। इसका उद्देश्य लोगों को नदी में स्नान और मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचाना था। पूरे इलाके में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment