मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

रांची स्टेशन पर अब इशारों में समझ सकेंगे ट्रेनों की घोषणा, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी सुविधा

---Advertisement---
  • दिसंबर के अंत तक डिजिटल सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली शुरू करने की तैयारी; स्टेशन की सभी 20 एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा सांकेतिक भाषा में संदेश

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर सुनने में अक्षम यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही डिजिटल सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली (DSLIS) शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से यात्री ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफॉर्म में बदलाव जैसी जरूरी जानकारियां सांकेतिक भाषा में समझ सकेंगे। इससे उन्हें रेलवे की घोषणाओं और सूचनाओं के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।इस प्रणाली के तहत एक डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में रेलवे से जुड़ी सूचनाएं देगा। यह सुविधा स्टेशन परिसर में लगी सभी 20 एलईडी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। रांची झारखंड ही नहीं, बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) का पहला स्टेशन होगा, जहां यह व्यवस्था लागू की जाएगी। रेलवे का लक्ष्य दिसंबर 2026 के अंत तक इसे चालू करने का है। फिलहाल इसके लिए खरीद प्रक्रिया जारी है। शुरुआत में यह प्रणाली हिंदी और अंग्रेजी में काम करेगी। हालांकि, इसे अन्य भाषाओं के अनुकूल भी तैयार किया गया है।

रेलवे से जुड़े शब्दों का भी होगा डिजिटल शब्दकोश

डिजिटल सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली में रेलवे से संबंधित सामान्य शब्दों और स्टेशनों के नाम के लिए विशेष डिजिटल शब्दकोश तैयार किया गया है। इसकी मदद से यात्री रेलवे में इस्तेमाल होने वाले जरूरी शब्दों और घोषणाओं को सांकेतिक भाषा में समझ सकेंगे। इसके अलावा, किसी विशेष परिस्थिति में रेलवे की ओर से जारी किए जाने वाले लिखित संदेश भी सांकेतिक भाषा में प्रदर्शित होंगे। इससे ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय, प्लेटफॉर्म में बदलाव और अन्य जरूरी सूचनाओं को समझना आसान होगा। यात्रियों को जानकारी के लिए केवल ऑडियो अनाउंसमेंट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी करेगी काम

रेलवे की यह नई सूचना प्रणाली इंटरनेट कनेक्टिविटी पर निर्भर नहीं होगी। इसका संचालन बिजली आपूर्ति और बैकअप व्यवस्था के जरिए किया जाएगा। ऐसे में इंटरनेट कनेक्शन में समस्या आने पर भी यात्रियों को जरूरी सूचनाएं मिलती रहेंगी। रांची रेलमंडल के सीनियर डीसीएम विनोद कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सुनने में अक्षम यात्रियों को स्वतंत्र रूप से यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे उन्हें स्टेशन पर घोषणाएं और जरूरी सूचनाएं समझने के लिए दूसरों की मदद लेने की जरूरत कम होगी। इस व्यवस्था से रांची स्टेशन को दिव्यांग यात्रियों के लिए अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment