मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

विधानसभा सत्र के साथ कुटे मैदान में जुटे कई संगठन, मानदेय से लेकर न्यूनतम मजदूरी तक की मांग

---Advertisement---

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के शुरू होते ही राजधानी रांची में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन भी तेज हो गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों से आए कई संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विधानसभा क्षेत्र स्थित कुटे मैदान में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। कुटे मैदान में रसोइया संयोजिका संघ, वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा और अखिल भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन परिषद (AICCTU) समेत कई संगठनों के सदस्य जुटे। इन संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए सरकार से समाधान की मांग की।

मानदेय बढ़ाने और सेवा स्थायीकरण की मांग

धरना स्थल पर रसोइया संयोजिका संघ ने मानदेय में बढ़ोतरी और सेवा स्थायीकरण की मांग उठाई। वहीं, वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शिक्षकों के लिए अनुदान राशि बढ़ाने और घाटानुदान की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा AICCTU के प्रतिनिधियों ने मजदूरों के हितों की रक्षा, न्यूनतम मजदूरी लागू करने और श्रमिकों से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सरकार को चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें आश्वासन ही मिल रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो संगठन एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

कुटे मैदान और आसपास सुरक्षा के इंतजाम

विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों के जुटान को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई। कुटे मैदान और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच संगठनों ने धरना देकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment