मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

रामगढ़ में नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

---Advertisement---
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत रामगढ़ कैंट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ आयोजन; छात्र-छात्राओं ने परिवार और समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की ली शपथ

रामगढ़ : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत रामगढ़ में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन और जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु मंदिर, रामगढ़ कैंट में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकना और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, अभियान संस्था के झारखंड कोऑर्डिनेटर आकाश शर्मा, नितेश कुमार मोदी समेत विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। विद्यार्थियों और युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की गई।

नशामुक्त रामगढ़ बनाने में सहयोग की अपील

जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों से नशामुक्त रामगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। साथ ही नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रशासन का उद्देश्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment