मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

27 नवंबर को नेमरा जाएंगे CM हेमंत सोरेन, दादा शहीद सोबरन मांझी के शहादत दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

---Advertisement---
  • रामगढ़ के गोला प्रखंड स्थित लुकैयाटांड में आयोजित होगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर DC और SP ने किया स्थल निरीक्षण; सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारी तेज

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को रामगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने दादा और शहीद सोबरन मांझी के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन गोला प्रखंड की बरलंगा पंचायत स्थित लुकैयाटांड में किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। वहीं, एसपी मुकेश लूनायत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और नियमित गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने देने की तैयारी में जुटा है।

27 नवंबर 1957 को हुई थी सोबरन मांझी की हत्या

शहीद सोबरन मांझी की 27 नवंबर 1957 को हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि वे अपने बेटे शिबू सोरेन के लिए राशन लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोला के जंगल के पास घात लगाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। सोबरन मांझी आदिवासी समाज के अधिकारों और शोषण व सूदखोरी के खिलाफ संघर्ष के लिए जाने जाते थे। उनकी स्मृति में हर साल 27 नवंबर को गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में शहादत दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ramgarh News: हिमांशु कुमार ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, अब एशियन चैंपियनशिप ट्रायल पर नजर

रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा

रामगढ़ में युवक की हत्या कर पुल के पास फेंका शव, परिवार के साथ मेला घूमने निकला था रोहित

रामगढ़ : CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बाबा रामदेव, दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ : नेमरा में रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए रूट-पार्किंग प्लान जारी, QR कोड से मिलेगी जानकारी

रामगढ़ : नवरात्र पर दुल्हन की तरह सजा रजरप्पा का मां छिन्नमस्ता मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

Leave a Comment