मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

पटना में छठ के दौरान चोरों का आतंक, 4 दिनों में 4 करोड़ से अधिक की चोरी; मंत्री के घर को भी बनाया निशाना

---Advertisement---

पटना : बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। 13 से 16 नवंबर के बीच अलकापुरी, एजी कॉलोनी, गोपालपुर, राजीव नगर और कंकड़बाग समेत कई इलाकों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन वारदातों में करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। चोरों ने बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर के आवास से लेकर रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारियों के घरों तक को निशाना बनाया।

रिटायर्ड शिक्षक के घर से 85 लाख की चोरी

अलकापुरी इलाके में दरोगा राय हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर झा के घर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां से करीब 85 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। चोर घर से लगभग 500 ग्राम सोना, दो किलो चांदी, दो लाख रुपये नकद और विदेशी मुद्रा लेकर फरार हो गए। इसी इलाके में कारोबारी अमित कुमार सिंह के दो मंजिला मकान के पांचों फ्लैटों के ताले तोड़ दिए गए। इस घटना में 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने की आशंका है। वहीं, राजीव नगर में छठ मनाने गई माधुरी के बंद घर से करीब 16 लाख रुपये के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए।

मंत्री संजय सिंह टाइगर के आवास से 95 लाख की संपत्ति चोरी

चोरों ने एजी कॉलोनी स्थित बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर के निजी आवास को भी निशाना बनाया। 14 और 15 नवंबर की दरमियानी रात हुई इस घटना में करीब 95 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चोर घर से लगभग 600 ग्राम सोना, दो किलो चांदी के आभूषण और सात लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

गोपालपुर और कंकड़बाग में भी चोरी की वारदात

गोपालपुर के चक बैरिया इलाके में अरुण सिंह और धर्मेंद्र सिंह के मकान से करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी होने का अनुमान है। वहीं, कंकड़बाग में चोरों ने एक शोरूम की दीवार तोड़कर चोरी की। यहां से करीब एक लाख रुपये के कपड़े और 15 हजार रुपये नकद गायब मिले।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, FSL टीम ने भी जुटाए साक्ष्य

पटना में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जवाहर झा के घर में लगे CCTV कैमरे में दो संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, मंत्री संजय सिंह टाइगर के आवास पर पुलिस के साथ FSL की टीम ने भी जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में परिवारों के घर बंद रहने का फायदा उठाकर की गई इन घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment