मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

निशा भगत मामला: अजय तिर्की के आवास पर 8 घंटे तक CBI की जांच, कई साक्ष्य साथ ले गई टीम

---Advertisement---
  • सीबीआई ने कुम्हार टोली स्थित आवास के अलावा ज्योत्सना केरकेट्टा के नगरा टोली स्थित घर पर भी की छानबीन, जांच के दौरान मिले साक्ष्यों की आधिकारिक जानकारी नहीं

रांची : आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को सीबीआई की टीम ने रांची में अजय तिर्की के कुम्हार टोली स्थित आवास और ज्योत्सना केरकेट्टा के लालपुर स्थित नगरा टोली आवास पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों ठिकानों पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

अजय तिर्की के आवास पर आठ घंटे से अधिक समय तक जांच

सीबीआई की टीम ने अजय तिर्की के आवास पर करीब आठ घंटे से अधिक समय तक जांच की। इस दौरान अजय तिर्की भी घर पर मौजूद थे। लंबी छानबीन के बाद टीम वहां से रवाना हुई। बताया जा रहा है कि सीबीआई अधिकारी अपने साथ कई साक्ष्य भी ले गए हैं। हालांकि, जांच के दौरान कौन-कौन से साक्ष्य मिले और टीम अपने साथ क्या लेकर गई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच के नतीजों पर टिकी नजरें

सीबीआई की इस कार्रवाई को निशा भगत मामले की जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है। एजेंसी दोनों आवासों पर छानबीन के जरिए मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल सीबीआई की ओर से जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब यह देखना होगा कि जांच में कौन से नए तथ्य सामने आते हैं और एजेंसी आगे क्या कार्रवाई करती है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment