मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

चक्रवात का असर: झारखंड में 20 नवंबर को भी कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट

---Advertisement---

रांची : चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 19 और 20 नवंबर को कुल 19 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में एक्सप्रेस, MEMU और वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। खासकर टाटानगर, पुरी, भुवनेश्वर, बालेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

20 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से 19 नवंबर को जारी सूचना के मुताबिक, 19 नवंबर को दो ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा। वहीं, 20 नवंबर को कई एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

19 नवंबर को रद्द ट्रेनें

  1. 12881 – शालीमार-पुरी एक्सप्रेस
  2. 18017 – भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस

20 नवंबर को रद्द ट्रेनें

  1. 18018 – पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस
  2. 18401 – बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस
  3. 18402 – पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस
  4. 22895-96 – हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. 20891-92 – टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटानगर-बादामपहाड़ रूट की MEMU ट्रेनें भी रद्द

चक्रवात के प्रभाव के कारण 20 नवंबर को टाटानगर और बादामपहाड़ के बीच चलने वाली कई MEMU ट्रेनों का परिचालन भी रद्द रहेगा।

इनमें शामिल हैं:

  • 68129-30 – टाटानगर-बादामपहाड़ MEMU
  • 68131-32 – टाटानगर-बादामपहाड़ MEMU
  • 68133-34 – टाटानगर-बादामपहाड़ MEMU

बालेश्वर और आसपास के रूट पर भी असर

रेलवे की सूचना के अनुसार, बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर रूट पर चलने वाली MEMU ट्रेनों का परिचालन भी 20 नवंबर को नहीं होगा।

रद्द ट्रेनों की सूची:

  • 68185-86 – बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर MEMU
  • 68187-88 – बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर MEMU
  • 68189-90 – बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर MEMU

इसके अलावा भंजपुर-रुपसा और बारीपदा-बांगरीपोसी रूट पर चलने वाली ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।

  • 68174-75 – भंजपुर-रुपसा-भंजपुर MEMU
  • 68176-77 – भंजपुर-रुपसा-भंजपुर MEMU
  • 68179-78 – बारीपदा-बांगरीपोसी-बारीपदा MEMU
  • 68180 – बारीपदा-बालेश्वर MEMU

जलेश्वर-पुरी रूट की ट्रेनें भी नहीं चलेंगी

चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए जलेश्वर-पुरी और पुरी-जलेश्वर के बीच चलने वाली MEMU ट्रेन संख्या 68441-42 का परिचालन भी 20 नवंबर को रद्द रहेगा। रेलवे के इस फैसले से झारखंड और ओडिशा के विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

यात्रा से पहले रेलवे की सूचना जरूर जांचें

चक्रवात के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। ट्रेन के रद्द होने या परिचालन में बदलाव की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट NTES और रेलवे हेल्पलाइन का सहारा लिया जा सकता है। यात्रियों को सलाह है कि बिना ट्रेन की स्थिति की पुष्टि किए स्टेशन के लिए रवाना न हों, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित, 14 फ्लाइट्स रद्द; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस का बालावाली स्टेशन पर 23 से 25 नवंबर तक अस्थायी ठहराव, जानें समय

ट्रेन में तेज आवाज में मोबाइल पर बात की तो हो सकती है 6 महीने की जेल, रेलवे ने जारी किए सख्त निर्देश

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद धर्मेंद्र तिवारी ने संजय झा से की मुलाकात, संगठन विस्तार को लेकर बताई प्राथमिकता

झामुमो विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

रांची में बंद पड़े मकान से मिला युवक का सिरकटा शव, एक महीने पुरानी बताई जा रही मौत; पहचान में जुटी पुलिस

Leave a Comment