- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिया फैसला, दोनों दिशाओं की ट्रेनें बालावाली स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी
रांची : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 13151/13152 कोलकाता-जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे के बालावाली स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान दोनों दिशाओं की ट्रेनें बालावाली स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेंगी।रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में बालावाली स्टेशन पर रात 9:40 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी।
वापसी में सुबह 6:57 बजे पहुंचेगी ट्रेन
वहीं, ट्रेन संख्या 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस बालावाली स्टेशन पर सुबह 6:57 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी यहां दो मिनट का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है। रेलवे के इस फैसले से 23 से 25 नवंबर के बीच बालावाली स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव से जुड़ी जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांच लें।











