मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद धर्मेंद्र तिवारी ने संजय झा से की मुलाकात, संगठन विस्तार को लेकर बताई प्राथमिकता

---Advertisement---

रांची : जनता दल (यूनाइटेड) में राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। पटना स्थित संजय झा के आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र तिवारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया। साथ ही नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर सौंपी गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही वे नीतीश कुमार और युवा नेता निशांत कुमार से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प जताया।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में संगठन मजबूत करना लक्ष्य

नई जिम्मेदारी को लेकर धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड में भी जनता दल (यू) के संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सरयू राय को बताया अपना आदर्श

धर्मेंद्र तिवारी ने झारखंड के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि सरयू राय का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा है। उनके अनुभव, विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, PM मोदी के बिहार दौरे और ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण पर हुई चर्चा

झामुमो विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

PM Modi Vaishali Visit: 20 लाख वर्गफीट में तैयार हो रहा भव्य पंडाल, 14 पार्किंग स्थल; प्रधानमंत्री के स्वागत की पूरी तैयारी

रांची में बंद पड़े मकान से मिला युवक का सिरकटा शव, एक महीने पुरानी बताई जा रही मौत; पहचान में जुटी पुलिस

चक्रवात का असर: झारखंड में 20 नवंबर को भी कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट

महिला सुरक्षा पर भाजपा प्रवक्ता शोभा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा, महिला आयोग की निष्क्रियता और भूषण बाड़ा मामले पर उठाए सवाल

Leave a Comment