मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

गोड्डा की नोनमाटी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

---Advertisement---
  • नदी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर थाना क्षेत्र के नोनमाटी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ लोगों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment