मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

Giridih News: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, कार को 6 KM तक घसीटता रहा ट्रेलर; चालक की मौत, दो घायल

---Advertisement---

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार चालक महेश यादव की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ गांव के पास रात करीब 8 बजे हुआ। टक्कर के बाद कार आगे चल रहे ट्रेलर में फंस गई। आरोप है कि ट्रेलर चालक कार को करीब छह किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया और फिर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

ट्रेलर में फंसी कार को मंझिलाडीह तक घसीटा

जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार में सवार लोग सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी से अपने गांव धनवार प्रखंड के गोरहंद लौट रहे थे। इसी दौरान निमाटांड़ के पास कार आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। इसके बाद ट्रेलर चालक कार को घसीटते हुए बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव तक ले गया। करीब छह किलोमीटर बाद वह ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

हथौड़े से तोड़कर कार से निकाले गए सवार

सूचना मिलने पर बिरनी थाना प्रभारी आकाश सिंह भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार ट्रेलर में बुरी तरह फंसी हुई थी, इसलिए उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए हथौड़े की मदद से कार को तोड़ना पड़ा। हालांकि, तब तक चालक महेश यादव की मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बगोदर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment