मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

रामगढ़ में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

---Advertisement---

रामगढ़ : जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के समीप बुधवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरही थाना क्षेत्र के तापिन निवासी सुमन कुमार महतो (30 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने इस स्थान पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

मिली जानकारी के अनुसार, सुमन कुमार महतो अपनी हीरो डीलक्स बाइक (JH 02 BF 8019) से रामगढ़ के कैथा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के कट के समीप छाई लदे डंपर (JH 02 AG 0115) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया।

दिगवार रेलवे ओवरब्रिज बना दुर्घटना संभावित स्थल

सुमन कुमार महतो की मौत के बाद उनके परिजनों में मातम पसरा है। वहीं, स्थानीय लोगों में क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता और नाराजगी है। ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दिगवार रेलवे ओवरब्रिज के समीप दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ में नशामुक्ति अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

सरायकेला में मुर्गों से लदा पिकअप पलटा, मुर्गे लूटने को लेकर मची होड़; विरोध करने पर कर्मचारियों से मारपीट

गुमला में ट्रक-कार की भीषण टक्कर, आग में जिंदा जला चालक; मौके पर मिला कंकाल

जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर गोटीडीह मोड़ के पास सोमवार तड़के हुआ हादसा; दो घायलों की हालत गंभीर, सभी रांची के रहने वाले

गिरिडीह में जैन श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, सूरत के पति-पत्नी की मौत; 12 घायल

NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, रांची के 26 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment