मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

जामताड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, विरोध के बाद प्रशासन ने रोका अभियान

---Advertisement---

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा शहर में दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से चलाए जा रहे अभियान का दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विरोध बढ़ने के बाद प्रशासन को कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी। इसके बाद जेसीबी मशीन को वापस ले जाया गया।

इंदिरा चौक से स्टेशन रोड तक चलाया गया अभियान

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत की टीम बुधवार को पुलिस बल के साथ इंदिरा चौक से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को जेसीबी की मदद से हटाया जाने लगा। जैसे ही टीम टावर चौक के पास पहुंची, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

जेसीबी पर चढ़कर लोगों ने किया विरोध

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज कुछ लोग विरोध जताते हुए जेसीबी मशीन पर चढ़ गए। दुकानदारों का कहना था कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार के दौरान इस तरह की कार्रवाई से छोटे कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। उनका आरोप था कि दुकानों को हटाए जाने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टावर चौक पर कपड़े बेचने वाले और स्टेशन के पास चाय की दुकान चलाने वाले छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। लोगों ने त्योहार के समय अभियान चलाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से कार्रवाई के समय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

पुलिस बल की मौजूदगी में भी जारी रहा हंगामा

अभियान के दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, जामताड़ा थाना प्रभारी और महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बावजूद लोगों का विरोध जारी रहा। मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन को अभियान रोकने का फैसला लेना पड़ा।

विरोध के बाद वापस लौटी जेसीबी

स्थानीय लोगों के विरोध के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बीच में ही रोक दी गई और जेसीबी मशीन वापस लौट गई। इस घटना के बाद दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और छोटे दुकानदारों की आजीविका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, अभियान दोबारा कब शुरू होगा, इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर गोटीडीह मोड़ के पास सोमवार तड़के हुआ हादसा; दो घायलों की हालत गंभीर, सभी रांची के रहने वाले

ट्रेन में तेज आवाज में मोबाइल पर बात की तो हो सकती है 6 महीने की जेल, रेलवे ने जारी किए सख्त निर्देश

जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, RTO चालान और PhonePe Cashback के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

1.47 करोड़ से बने ऐतिहासिक राजा बांध में दरारें, मरम्मती कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

जामताड़ा में गोचर भूमि पर ग्लाइको पाइप फैक्ट्री निर्माण का आरोप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने मांगी जांच

जामताड़ा में एक करोड़ के तालाब पर कब्जे का आरोप, ईंट की दीवार खड़ी कर की गई घेराबंदी; प्रशासन से शिकायत

Leave a Comment