मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

सरायकेला में अवैध बालू खनन पर सख्ती, तिरुलडीह में देर रात कई हाइवा की जांच

---Advertisement---

सरायकेला : जिले में अवैध बालू खनन और गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में सोमवार देर रात तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे कई हाइवा और ट्रकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई।

बालू लदे वाहनों को रोककर हुई जांच

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजर रहे बालू लदे वाहनों को रोककर माइनिंग चालान, परिवहन परमिट और वाहन से जुड़े अन्य जरूरी कागजातों की जांच की। अधिकारियों ने मौके पर दस्तावेजों का सत्यापन किया और वैध कागजात वाले वाहनों को जांच के बाद जाने दिया।

अवैध परिवहन पर प्रशासन की नजर

जिले में बालू के अवैध कारोबार से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से इस तरह के औचक जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। देर रात हुई कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन की ओर से अवैध खनन और बालू के गैर-कानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी औचक निरीक्षण और सघन जांच अभियान जारी रखने की बात कही जा रही है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment