मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का दशकर्म आज, नेमरा में 10 हजार से अधिक जवान तैनात

---Advertisement---

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन का दशकर्म शनिवार को रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा में आयोजित किया जाएगा। वहीं, रविवार को संस्कार भोज का आयोजन होगा। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। नेमरा में 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में आने वाले आम लोगों के वाहनों की पार्किंग गांव से करीब पांच किलोमीटर पहले लुकैयाटांड़ में बनाई गई है। यहां तीन पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। पार्किंग से लोगों को टोटो और ऑटो के जरिए नेमरा पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 250 से 300 टोटो-ऑटो की व्यवस्था की गई है। वहीं, मंत्रियों, विधायकों और अन्य वीआईपी के वाहनों के लिए धुमकुड़िया और मोबाइल टावर के पास अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

10 हजार से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

दशकर्म, संस्कार भोज और दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। नेमरा में 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही आईएएस और एसएएस अधिकारियों को दंडाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष सुरक्षा व्यवस्था रविवार के संस्कार भोज से लेकर 19 अक्टूबर की सुबह तक लागू रहेगी। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को 13 सुपर जोन और 42 सब-जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सुपर जोन की जिम्मेदारी एक आईपीएस अधिकारी को दी गई है, जबकि सब-जोन की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारियों के पास होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना, यातायात सुचारु रखना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को तैयार रखना है।

ATS, झारखंड जगुआर और रैपिड एक्शन पुलिस की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एटीएस की दो हिट टीमें, झारखंड जगुआर के पांच असॉल्ट ग्रुप के 135 जवान और रैपिड एक्शन पुलिस की दो कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा 60 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा एवं सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई), 1,365 लाठी बल के जवान और 140 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।

हेलीपैड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्र और हेलीपैड को भी घेर दिया है। हेलीपैड पर अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगी। प्रशासन की कोशिश है कि दशकर्म और संस्कार भोज के दौरान कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment