मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची में छठ घाटों की तैयारियों का निरीक्षण, नगर निगम प्रशासक ने गड्ढे भरने का दिया निर्देश

---Advertisement---

रांची : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची में घाटों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान बटन तालाब, अरगोड़ा तालाब समेत अन्य घाटों की स्थिति का जायजा लिया गया।

घाटों के रास्ते और परिसर के गड्ढे भरने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों और परिसर में मौजूद गड्ढों को जल्द भरने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कमियों को समय रहते दूर करने को कहा, ताकि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। छठ पूजा में बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया है।

साफ-सफाई और सुरक्षित आवागमन पर जोर

नगर निगम का फोकस घाटों पर साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने पर है। प्रशासन की कोशिश है कि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान घाटों की मौजूदा स्थिति का आकलन कर जरूरी सुधार के निर्देश दिए गए।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची की 118 छात्राओं ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली को जाना

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास IPS क्रांति कुमार गड़िदेसी को आवंटित, फिर चर्चा में आया मामला

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारी; देखें पूरी सूची

अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा का 13 से 20 नवंबर तक कार्यक्रम, उलिहातू से कोकर तक निकलेगी 65 KM की पदयात्रा

जमशेदपुर में बेकाबू कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; महिला चालक फरार

Leave a Comment