मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

मेदिनीनगर में दशहरा जुलूस विवाद पर NH जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

---Advertisement---

पलामू : पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव में दशहरा जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई नोकझोंक का मामला तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित पक्ष की ओर से मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद गुरुवार को ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिंगरा कला के पास नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और यातायात बहाल हो गया। जानकारी के अनुसार, सिंगरा कला गांव में दशहरा जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटा जाम

नेशनल हाईवे जाम होने की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।

आगे की कार्रवाई पर टिकी नजर

फिलहाल, दशहरा जुलूस के दौरान हुए विवाद में पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों और प्राथमिकी के आधार पर पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है। मामले में आरोपों की जांच और संबंधित लोगों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद ही आगे की स्थिति सामने आएगी।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment