मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

ICFAI University का 7वां दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को, 365 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

---Advertisement---
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि; 12 स्वर्ण और 11 रजत पदक से सम्मानित किए जाएंगे मेधावी विद्यार्थी, 10 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी की उपाधि

रांची : झारखंड की ICFAI University का सातवां दीक्षांत समारोह 26 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार, जैप ग्राउंड के सामने होने वाले इस समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के विजिटर संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे। समारोह में विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के 365 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. टी. आर. के. राव, कुलपति कर्नल (डॉ.) रणजीत सिंह और कुलसचिव सुमित कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

10 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी की उपाधि

दीक्षांत समारोह में कुल 365 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 10 पीएचडी शोधार्थी, 47 एनबीए, 16 बीबीए, 13 बीबीए (बिजनेस एनालिटिक्स), 21 बीटेक, विभिन्न विशेषज्ञताओं के 77 बीसीए, 35 डिप्लोमा इन टेक्नोलॉजी, 40 एलएलएम, 85 एलएलबी और 21 बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) के विद्यार्थी शामिल हैं। समारोह का खास आकर्षण 10 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान करना होगा। इन शोधार्थियों ने प्रबंधन, विपणन, संगठनात्मक व्यवहार, उद्यमिता, ज्ञान प्रबंधन, डिजिटल परिवर्तन और सतत विकास जैसे विषयों पर शोध पूरा किया है।

12 स्वर्ण और 11 रजत पदकों से सम्मानित होंगे मेधावी

शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 12 स्वर्ण पदक और 11 रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को रजत पदक दिया जाएगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मेधावी विद्यार्थियों को ये पदक प्रदान करेंगे। इस दौरान कुलपति कर्नल (डॉ.) रणजीत सिंह शैक्षणिक सत्र 2025-26 की विश्वविद्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और संस्थागत विकास से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की लेंगे शपथ

दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय की शपथ भी लेंगे। इसके माध्यम से वे नैतिक आचरण, व्यावसायिक निष्ठा, सभी के प्रति सम्मान, कार्य की गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे। विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के साथ उनके व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक होगा। विश्वविद्यालय अपने आदर्श वाक्य ‘मूल्यों के साथ पेशेवरों का निर्माण’ के अनुरूप विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दे रहा है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment