मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

लातेहार में सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जाम

---Advertisement---
  • बालूमाथ-मुरपा सड़क पर अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम; चालक की पहचान और उचित मुआवजे की मांग पर मुरपा चौक जाम

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को मुरपा चौक पर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर कार्रवाई करने के साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ-मुरपा सड़क पर हुई। मृतक की पहचान मुरपा गांव निवासी आयुष यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आयुष बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ललकागड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

घटना के बाद घायल आयुष को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉ. दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। हालांकि, रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

आयुष अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुरपा चौक पर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment