मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहन मेहमानों को खाना परोसने लगा होमगार्ड जवान, ट्रैफिक SP ने की कार्रवाई

---Advertisement---
  • मोकामा विधायक की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में यातायात व्यवस्था के लिए तैनात था जवान; वायरल वीडियो में पत्तल बांटते और भोजन परोसते आया नजर, जिला मुख्यालय पटना में किया गया क्लोज

बिहार : बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने एक होमगार्ड जवान शादी समारोह में मेहमानों को खाना परोसता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जवान की तैनाती समारोह स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था संभालने के लिए की गई थी। लेकिन, वह अपनी निर्धारित ड्यूटी के बजाय शादी में मेहमानों को पत्तल बांटने और भोजन परोसने लगा। मामला सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए जवान के खिलाफ कार्रवाई की है।

वर्दी पहनकर मेहमानों को परोस रहा था खाना

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे होमगार्ड जवान की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को बाढ़ के लदमा गांव में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश के साथ हुई थी। समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसी क्रम में होमगार्ड जवान सतीश कुमार को यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, वायरल वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में शादी समारोह के दौरान मेहमानों को पत्तल बांटते और खाना परोसते दिखाई दे रहा है। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा।

ट्रैफिक SP ने जवान को किया जिला मुख्यालय क्लोज

वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस के अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद ट्रैफिक एसपी ने होमगार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके तहत सतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय पटना में क्लोज कर दिया गया है। साथ ही, अगले आदेश तक उन्हें यातायात ड्यूटी से अलग रखने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। जवान से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके जवाब और जांच के आधार पर आगे की अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की छवि धूमिल होने का मामला

यातायात पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान निर्धारित जिम्मेदारी छोड़कर निजी समारोह में वर्दी पहनकर भोजन परोसने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। इससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है। अधिकारियों का मानना है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात जवानों को अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना जरूरी है। ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment