मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

दो महीने बाद झारखंड लौटे बसंत सोरेन, विधानसभा के विशेष सत्र में हुए शामिल; बोले- सबका आशीर्वाद मिला

---Advertisement---

रांची : दुमका विधायक बसंत सोरेन करीब दो महीने बाद झारखंड लौटने के बाद गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पहुंचे। विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा परिसर पहुंचे बसंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान और सभी लोगों के आशीर्वाद से वह एक बार फिर विधानसभा में मौजूद हैं। उन्होंने अपने लौटने और सदन में शामिल होने पर खुशी जताई।

एमएमडीआर पर चर्चा में हिस्सा लेने पहुंचे बसंत सोरेन

विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही को लेकर बसंत सोरेन ने बताया कि सदन में आज एमएमडीआर (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) से जुड़े मुद्दे पर महत्वपूर्ण चर्चा होनी है। इसी चर्चा में भाग लेने के लिए वह विधानसभा पहुंचे हैं। गौरतलब है कि विशेष सत्र में एमएमडीआर संशोधन को लेकर चर्चा हो रही है। इस मुद्दे पर झारखंड में राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहस जारी है। बसंत सोरेन की करीब दो महीने बाद विधानसभा में मौजूदगी भी इस सत्र के दौरान चर्चा का विषय रही।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment